जशपुर

सोशल मीडिया पर वर्चुअल शादी, ब्लैकमेल कर भेजा दोस्त को— सुहागरात मनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर

जशपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है — जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने एक नाबालिक की जिंदगी पर गहरी चोट पहुंचाई। आरोपी ने मोबाइल फोन पर नाबालिक से वर्चुअल शादी कर न सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि अपने दोस्त को सुहागरात मनाने भेज दिया।
मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने इस घिनौने अपराध में फरार चल रहे आरोपी दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, वर्ष 2021 में बिहार निवासी आरोपी कुंदन राज ने सोशल मीडिया के जरिए एक 17 वर्षीय नाबालिक से दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने मोबाइल पर ही शादी का झांसा दिया और सुहागरात के नाम पर वीडियो कॉल पर ही अश्लील वीडियो बना लिया।
जब लड़की ने विरोध किया तो कुंदन राज ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।

ब्लैकमेलिंग की हद तब पार हो गई, जब कुंदन राज ने अपने साथी दिलीप चौहान को नाबालिक के पास भेजा और उसके साथ दुष्कर्म करवाया। पूरा घटनाक्रम वीडियो कॉल पर रिकॉर्ड किया गया।

बता दें कि पुलिस ने साल 2022 में कुंदन राज को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दिलीप चौहान तब से फरार था। लगातार प्रयासों और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने अब दिलीप चौहान को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया पर भरोसा करने के खतरनाक नतीजों को उजागर करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट और IT एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

एस एस पी शशि मोहन सिंह जशपुर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button