छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

भाटापारा स्टील प्लांट में ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

रिपोर्टर:
जय ठाकुर और नेहा
स्थान:
भाटापारा, रायपुर, छत्तीसगढ़

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। डीएससी कोल कीलन में अचानक हुए ब्लास्ट से प्लेटफ़ॉर्म पर काम कर रहे 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
ब्लास्ट के दौरान कई अन्य लोग गर्म कोयले की चपेट में आने से झुलस गए, जिन्हें तत्काल भाटापारा सीएससी और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
पुलिस और प्रशासन ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और प्रभावित परिवारों को मदद पहुँचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button