छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में युवती की अंधी हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में खेत में धक्का देकर की गई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर (Reporter)
शुभांशु मिश्रा

लोकेशन
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में खेत में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 27 जनवरी 2026 को ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर साक्ष्य, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर खुलासा किया कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने युवती को खेत में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा को पटना-बैकुंठपुर (जिला कोरिया) से गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त की गई। वहीं, घटना में सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा और केशव चंद्रा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button