क्राइमबिलासपुर

भैसाझार जंगल में अंधा कत्ल सुलझा, रतनपुर पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया

रिपोर्टर – दीपक यादव

लोकेशन – रतनपुर, बिलासपुर

दिनांक – 09/12/2025

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दो आरोपियों—रंजीत खाण्डे (23 वर्ष) और सुधीर खाण्डे (21 वर्ष)—को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मूलतः भैसाझार के निवासी हैं और फिलहाल भरारी (भुण्डा) में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या पूर्व रंजिश के चलते की गई थी। वारदात में लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत का इस्तेमाल किया गया, जो पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण

दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मृतक सूर्यप्रकाश बघेल के परिजनों ने थाना रतनपुर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी मदद से खोजबीन शुरू की। अगले ही दिन, 05 दिसंबर 2025 को भैसाझार जंगल की झाड़ियों में मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। हत्या का पता चलते ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मृतक से पूर्व विवाद रखने वाले रंजीत और सुधीर खाण्डे पर संदेह गहरा गया। कड़ी पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

जांच में योगदान देने वाले अधिकारी

थाना प्रभारी कमलेश कुमार बंजारे, SI मेलाराम कठौतिया, साइबर सेल प्रभारी अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी और प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button