जांजगीर-चांपा

एसआईआर-2026 में शत-प्रतिशत गणना फॉर्म कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को मिलेगा सम्मान—5,000 रुपये का प्रोत्साहन

जांजगीर-चांपा
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है।

इस प्रक्रिया के तहत आयोग ने बीएलओ को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है—

जिन भाग संख्या में 800 या अधिक मतदाता हैं

और वहां के बीएलओ 28 नवम्बर 2025 तक 100% फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन पूरा कर लेते हैं

ऐसे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पहले 3 बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा

पुरस्कार के रूप में—

प्रशस्ति पत्र

5,000 रुपये नगद राशि

यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

बीएलओ का चयन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा किया जाएगा।
यह निर्णय बीएलओ को समयबद्ध और गुणवत्ता-पूर्ण कार्य करने की दिशा में बड़ा प्रोत्साहन देने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button