छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

खून से सनी खामोशी: बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

रिपोर्टर-मुरली नायर/लोकेशन-पामगढ़, ग्राम खपरी (जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है…
जहां पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
वारदात इतनी खौफनाक है कि मौके पर खून से सने पैरों के निशान, होली का मुखौटा और नकली बाल बरामद हुए हैं… जो इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना रहे हैं।
पति का शव जमीन पर… जबकि पत्नी का शव खाट पर खून से लथपथ मिला…
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी का है…
जहां 65 वर्षीय संतराम साहू और उनकी 62 वर्षीय पत्नी श्याम बाई साहू की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे… जबकि उनके बेटे अलग-अलग रहते हैं।
घटना 31 मार्च की देर रात की बताई जा रही है…
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया…
हत्यारा होली का मुखौटा और नकली बाल पहनकर घर के बगल में लगे पेड़ के सहारे अंदर घुसा… और सो रहे दंपति पर हमला कर दिया।

मौके से खून से सने पैरों के निशान बरामद हुए हैं… जो सीधे घर के अंदर तक जाते हैं…
यह साफ संकेत है कि आरोपी वारदात के दौरान घायल भी हुआ हो सकता है।
सबसे अहम बात यह है कि महिला के गले से हार गायब है…
जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।
हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है… और हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ… जब मृतक का बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत में दवाई छिड़कने से पहले अपने पिता के घर पहुंचा।
जैसे ही उसने घर के अंदर का मंजर देखा… उसके होश उड़ गए…
दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे।
इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई… और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
वीओ–4 (पुलिस कार्रवाई):
सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है… लेकिन अब तक हत्यारे का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

“पामगढ़ के इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है…
जिस तरह से आरोपी ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है… उससे यह साफ है कि मामला बेहद गंभीर और सुनियोजित है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह वारदात किसने और क्यों की… और पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंच पाएगी।”

एक ही रात में दो जिंदगियों को खत्म करने वाली इस खौफनाक वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…
आखिर कौन है वह दरिंदा… जिसने बुजुर्ग दंपति को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया…
और कब तक पुलिस उसे पकड़ पाएगी… यही सबसे बड़ा सवाल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button