जशपुर

जमीन विवाद में खूनी बवाल! जशपुर में 9 आरोपी गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
25/12/2025

जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चौकी कोतबा अंतर्गत ग्राम खजरीढाब का है।

जानकारी के मुताबिक, जमीन के पुराने सौदे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर प्रार्थी के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान प्रार्थी के पिता पर भी प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वे बेहोश हो गए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सभी 9 आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया, साथ ही मारपीट में प्रयुक्त 6 लाठी-डंडे भी जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था कायम की। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button