छत्तीसगढ़सूरजपुर

अवैध रिश्ते का खूनी अंत: मोरभंज पर्यटन स्थल के जंगल में महिला की बेरहमी से हत्या, प्रेमी भांजा निकला कातिल

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।शादी… जिसे जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन कहा जाता है, जब उसमें तीसरे की एंट्री होती है, तो यही रिश्ता धोखे, साज़िश और जुर्म में बदल जाता है।ऐसी ही एक खौफनाक कहानी सामने आई है, जहां मामी से बने अवैध प्रेम संबंध में भांजा ही प्रेमिका का कातिल बन बैठा।पर्यटन स्थल के जंगल में महिला का गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी की शादी भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी।शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा।रोज़गार की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अंबिकापुर आ गया, जहां दोनों के साथ उनकी एक छोटी बेटी भी रहने लगी।इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर पहुंचा और मामा–मामी के साथ ही रहने लगा।शिवदास की गैरमौजूदगी में पिंकी और हेमंत के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं और यह रिश्ता अवैध प्रेम संबंध में बदल गया।

दोनों ने साथ जीने–मरने की कसमें खाईं और पिंकी अपने पति शिवदास को छोड़कर हेमंत के साथ रहने लगी।इस रिश्ते से पिंकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया।लेकिन कुछ समय बाद पिंकी की सोशल मीडिया एक्टिविटी हेमंत को खटकने लगी।हेमंत के मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।करीब दो महीने पहले ही हत्या की पूरी योजना बना ली गई थी।29 जनवरी को, अपने जन्मदिन के दिन, हेमंत को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया।योजना के तहत आरोपी पहले पिंकी को होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी।इसके बाद आरोपी पिंकी को पिलखा पहाड़ स्थित मोरभंज पिकनिक स्पॉट ले गया।वहां जंगल के अंदर ले जाकर हेमंत ने अपने पास रखे धारदार चाकू से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button