क्राइम

30 करोड़ की जमीन के लिए खूनी गैंगवार, 50 लाख की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश; पुलिस का बड़ा खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हुई सनसनीखेज गैंगवार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीकर जिले के ग्राम भादवासी में स्थित करीब 30 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को लेकर दो कुख्यात गैंगों के बीच चली आ रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। इस गैंगवार में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा (0056 गैंग) और श्रवण भादवासी (1657 गैंग) के बीच जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव था। इसी विवाद के चलते 12 दिसंबर को नवलगढ़ क्षेत्र के खिरोड़ इलाके में दोनों गैंग आमने-सामने आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि श्रवण भादवासी गैंग ने जमीन पर कब्जा जमाने के लिए रविंद्र कटेवा की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 50 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। योजना के तहत हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी को साथियों के साथ हत्या के लिए भेजा गया।

हालांकि, गैंगवार के दौरान हुई फायरिंग में कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र कटेवा गैंग के सक्रिय सदस्य सुनील सुंडा की भी जान चली गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गैंग के कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button