हसदेव नदी से मिले लापता तीन बच्चों के शव — 26 घंटे की सर्चिंग के बाद प्रशासन को मिली सफलता

लोकेशन: जांजगीर-चांपा
रिपोर्टर: जय ठाकुर
जांजगीर-चांपा से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। हसदेव नदी के हनुमान धारा क्षेत्र के पास से लापता तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। किशोर—नेल्सन एक्का, रूद्र और युवराज—बीते करीब 26 घंटों से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
नगर सेना, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की संयुक्त टीम पिछले दो दिनों से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आखिरकार गहन खोजबीन के बाद हसदेव नदी में बच्चों के शव मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



एसडीएम ने बताया कि यह आकस्मिक मृत्यु का मामला है, इसलिए शासन की ओर से प्रत्येक बच्चे के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा भेज दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि पूरी घटना की जांच जारी है और बच्चों के डूबने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।




