जांजगीर-चांपा

नवागढ़ पुलिस की दबंग कार्रवाई: अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त

जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नवागढ़ थाना क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरा निवासी एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना नवागढ़ की टीम ने आरोपी बुधराम सहीस (45 वर्ष), पिता धनीराम सहीस, निवासी सेमरा को दबिश देकर पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 लीटर 350 एमएल अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1450 रुपए बताई जा रही है। मौके से जब्त शराब के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक देवराज लसार, श्याम कुमार शांते, हेमंत साहू एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button