अंतर्राष्ट्रीय

भारत से मैच का बॉयकॉट पाकिस्तान को पड़ेगा भारी?

ICC एक्शन से लेकर टूर्नामेंट से बाहर होने तक खतरा
पाकिस्तान द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के फैसले के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। पाकिस्तान सरकार के इस रुख पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी नाराजगी जताई है और PCB से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
ICC के नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम मैच का बॉयकॉट करती है तो उसे 20 ओवर में 0 रन दिए जाते हैं, जबकि विरोधी टीम का नेट रन रेट प्रभावित नहीं होता। ऐसे में पाकिस्तान का रन रेट बेहद खराब हो सकता है और ग्रुप-स्टेज से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रुप में भारत के अलावा अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया जैसी टीमें हैं, जो पहले भी उलटफेर कर चुकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अगर PCB अपने फैसले का ठोस कारण नहीं दे पाया तो ICC पाकिस्तान को मौजूदा वर्ल्ड कप से बैन भी कर सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को NOC न मिलने और भविष्य में ICC टूर्नामेंट की मेजबानी छिनने का खतरा भी मंडरा रहा है।
ICC अब यह भी स्पष्ट जवाब चाहता है कि अगर नॉकआउट स्टेज में भारत से सामना हुआ तो पाकिस्तान क्या रुख अपनाएगा। कुल मिलाकर, भारत से मैच का बॉयकॉट पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेल और आर्थिक—दोनों मोर्चों पर भारी पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button