सक्ती

ब्रेकिंग सक्ती

युवती को जिंदा जलाने का सनसनीखेज आरोप, मां ने लगाए गंभीर इल्ज़ाम

लोकेशन: सक्ती
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय


सक्ती से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को जिंदा जलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह कथित वारदात 24 जनवरी की बताई जा रही है, जो सक्ती के शिवम होटल में हुई। मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दिशा मरावी को होटल में बुलाकर उस पर तारपीन तेल डाला गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया।

मामले में योगेन्द्र कुमार साहू पर दिशा मरावी को जलाने का सीधा आरोप लगाया गया है, जबकि महेंद्र सिदार और आशीष पटेल पर इस जघन्य वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद जली हुई हालत में युवती को कार से अस्पताल ले जाते हुए CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में मृतिका दिशा मरावी के साथ आशीष पटेल की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है।

इसके अलावा 23 और 24 जनवरी की कथित वायरल चैट्स में आपसी विवाद के संकेत मिलने की बात कही जा रही है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। मृतिका की मां मीना मरावी ने सक्ती थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर लिया है और परिजनों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और वायरल CCTV फुटेज व चैट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button