राजनीति

ब्रेकिंग: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

बारामती, महाराष्ट्र – बुधवार सुबह 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान Learjet 45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। विमान में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षा अधिकारी और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद विमान में आग लग गई और मिनटों में पूरी तरह जल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ और आग की लपटें देख राहतकर्मी भी परेशान हो गए। शवों को बारामती जिला अस्पताल भेजा गया। DGCA ने दुर्घटना की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया और इसे “अपूर्व क्षति” बताया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अजित पवार को जनता के मेहनती नेता और महाराष्ट्र के विकास में योगदानकर्ता बताया।

अजित पवार का राजनीतिक जीवन लंबा और प्रभावशाली रहा। वे बारामती विधानसभा से 7 बार चुने गए और NCP से बीजेपी गठबंधन में उपमुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र सरकार ने सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए और बारामती में शोक की घोषणा की।
अजित पवार का असामयिक निधन महाराष्ट्र और देश के लिए बड़ा झटका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button