जांजगीर-चांपा
ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी में लापरवाही पर जांजगीर-चांपा कलेक्टर की सख्त कार्रवाई — चांपा समिति प्रबंधक बर्खास्त
जांजगीर-चांपा, 15 नवंबर 2025
रिपोर्टर – दीपक यादव
धान खरीदी की तैयारियों के बीच जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चांपा सहकारी समिति के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्र को बर्खास्त कर दिया है। काम में रुचि न लेने और निर्देशों का पालन नहीं करने पर हुई कार्यवाही
कलेक्टर का स्पष्ट संदेश- “महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
उन्होंने चेताया कि
“जिले की सभी समितियाँ समय पर तैयारी पूरी करें। अगर किसी ने निर्देशों का अनुपालन नहीं किया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”




