ब्रेकिंग न्यूज़

NH-49 पर भीषण हादसा: पाँच की मौत, फरार ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा/26 नवंबर 2025
जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर ग्राम सुकली चौक के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रात करीब 12.30 बजे की है। ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो को ठोकर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था।
सूचना मिलते ही थाना जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रातभर चलाए गए अभियान के बाद फरार आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान—
अजीत कुमार (23 वर्ष)
पिता: हरिंदर राय
निवासी: मूडा, थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार)
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि NH-49 दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर गश्त और सख्ती बढ़ाई जाएगी।




