जांजगीर-चांपा

ब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर में भीषण हादसे के बाद हाइवे का निरीक्षण— AIG ट्रैफिक की टीम ने दिए सुरक्षा सुधार के बड़े सुझाव

जांजगीर–चांपा जिले में बीते दिनों हुए भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। आज रायपुर PHQ की अंतर्विभागीय लीड एजेंसी ने दुर्घटना स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर कई अहम सुधार सुझाव दिए।

जांजगीर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सुकली चौक में 25 नवंबर की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हाइवे सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 को अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अधिकारी AIG ट्रैफिक श्री संजय शर्मा मौके पर पहुंचे।

उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, SDM सुब्रत प्रधान, RTO गौरव साहू, SDO PWD दलगंजन साय, NH सब-इंजीनियर विजय साहू, थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पाण्डेय, निरीक्षक लालन पटेल सहित यातायात विभाग का पूरा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव

हादसा स्थल पर इंजीनियरिंग सुधार— सड़क की ढलान, चौराहों की दृश्यता, और टर्निंग पॉइंट्स पर तकनीकी बदलाव के निर्देश।
झाड़ियों की कटाई— सड़क किनारे मौजूद झाड़ियों को तत्काल हटाने कहा, ताकि वाहन चालकों को साइड विज़िबिलिटी मिल सके।
सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश— मुख्य मार्ग से अन्य मार्ग में जाने वाली सड़कों पर संकेतक बोर्ड/चेतावनी बोर्ड लगाने की आवश्यकता बताई गई।
एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम की समीक्षा— देर रात होने वाली दुर्घटनाओं में समय पर मदद पहुंचे, इसके लिए एम्बुलेंस रिस्पांस सिस्टम को और तेज करने पर विशेष चर्चा।

इसके अलावा लीड एजेंसी ने जिले के अन्य संवेदनशील स्थानों— खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुटपुरा तिराहा का भी निरीक्षण किया। विशेष रूप से पुखराज–पुतपुरा तिराहा पर भविष्य में दुर्घटनाएँ रोकने के लिए आवश्यक सुधार और यातायात प्रबंधन उपाय सुझाए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button