सक्ती
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में आज धान खरीदी के सबसे बड़े अभियान का धमाकेदार आगाज़ हुआ है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर नारियल फोड़कर और किसान गेंदराम साहू को माला पहनाकर खरीदी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत की
कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर धान की नमी जांच खुद अपनी मौजूदगी में कराई, जिससे किसानों में भरोसा और उत्साह दोनों देखने को मिला।
आज की शुरुआत में ही किसान गेंदराम साहू ने 48 क्विंटल धान विक्रय किया, जिसे पूरी तरह सुव्यवस्थित तरीके से खरीदा गया।


कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में तौल व्यवस्था, नमी मापक मशीनें और टोकन सिस्टम पूरी तरह तैयार। किसानों में उत्साह, प्रशासन सतर्क—धान खरीदी अभियान जोरदार तरीके से शुरू।




