जांजगीर-चांपा

ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के सबरिया व धनुहार समाज के युवाओं तथा मनिकपुरी समाज के महिलाओं से पुलिस अधीक्षक ने की सौजन्य मुलाकात

स्वराजोगार हेतु स्वावलंबन की राह अपनाने के लिए सबरिया समाज एवं धनुहार समाज के युवाओं को दी गई मानिकपुरी समाज के महिलाओं के द्वारा आवश्यक जानकारी

साबुन, डिटर्जेंट पावडर, अगरबती, फिनायल बनाने के संबंध मानिकपुरी समाज के महिलाओं के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज एवं धनुहार समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के नेतृत्व में आज दिनांक 15.11.25 को कोटमीसोनार क्षेत्र के सबरिया एवं धनुहार समाज के यूवाओ को कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर मे गेंदा, मशरूम की खेती, मत्स्य पालन करने के संबंध में आवश्यक परीक्षण कार्यक्रम में शामिल कराया गया।

पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

  • अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।
  • सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।
  • यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस सकारात्मक पहल से साबरिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और स्वावलंबन का संदेश फैलेगा।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सबरिया समाज एवं धनुहार समाज लगभग 30 युवागण सहित कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button