जांजगीर-चांपा

ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी सीजन में किसानों की सुरक्षा के लिए जांजगीर–चांपा पुलिस की महत्वपूर्ण अपील

जांजगीर–चांपा | 15 नवंबर 2025

जिले में धान खरीदी का दौर शुरू होते ही किसानों की सुरक्षा को लेकर जांजगीर–चांपा पुलिस सतर्क मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किसानों की मेहनत की कमाई को किसी भी तरह के अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश जारी किए हैं।

उठाई गिरोह फिर सक्रिय — किसानों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

धान बेचने के बाद जब किसानों के खाते में बड़ी राशि आती है, यही वह समय होता है जब बाहरी जिलों और सीमावर्ती राज्यों से आने वाले उठाई गिरोह सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।
पुलिस के अनुसार ये गिरोह प्रमुख रूप से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कापू, कंडराजा और पत्थलगांव क्षेत्र से आकर आसपास जिलों में वारदात करते हैं।

इनका तरीका होता है बेहद तेज़—

बैंक में फॉर्म भरते समय बातों में उलझाकर रकम ले जाना

सड़क पर वाहन में गंदगी डालकर ध्यान भटकाना और बैग चुरा लेना

बाइक/कार की डिक्की खोलकर रखे पैसे चोरी कर लेना

पुलिस की सलाह

बैंक जाते समय हमेशा किसी साथी को साथ रखें

फॉर्म हमेशा खुद भरें या बैंक स्टाफ से भरवाएं

पैसे निकालने के बाद सीधे घर जाएं, बीच रास्ते में रुकने से बचें

किसी संदिग्ध व्यक्ति के पीछा करने पर तुरंत 112 पर कॉल करें

सायबर फ्रॉड में भी बढ़ोतरी — पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

धान खरीदी सीजन में साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं।
ठग निम्न तरीकों से धोखाधड़ी करते हैं—

ओटीपी पूछकर

पैन कार्ड अपडेट का बहाना बनाकर

बैंक खाते में समस्या बताकर

वॉइस क्लोनिंग कर परिचित की आवाज में पैसे मांगकर

ध्यान रखें

कोई भी बैंक कभी भी ओटीपी, कार्ड नंबर, CVV या निजी विवरण नहीं पूछता।

किसी परिचित की आवाज में कॉल आए तो पहले खुद कॉल कर पुष्टि जरूर करें।

“किसानों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” — एसपी विजय कुमार पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि—

“किसान भाइयों, आपकी सालभर की मेहनत की कमाई बहुत कीमती है। उसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन सतर्क रहना आपकी भी जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो ये करें—

तुरंत 112 पर डायल करें

या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button