सरगुजा
ब्रेकिंग न्यूज़

गांधीनगर क्षेत्र में पुलिस आरक्षक पर मारपीट का आरोप, मामला जांच के दायरे में
अंबिकापुर
शहर के गांधीनगर क्षेत्र से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक संतोष कश्यप पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के समय उनके साथ अन्य साथी भी मौजूद होने की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की हरकत बेहद चिंताजनक है और मामले की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस प्रशासन मामले की सत्यता की पुष्टि में जुटा है।
राजेश तिवारी, पीड़ित
अमोलक सिंह ढिल्लों
आलोक दुबे




