बलरामपुर
ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर
जिले में एक बार फिर जंगली जानवरों का आतंक सामने आया है। ग्राम पंचायत अमरथा के भुनेश्वरपुर में एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब महिला बैल और बकरियों को चराने जंगल की ओर गई थी।


हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार दिया गया। शंकरगढ़ के BMO अपताब अंसारी ने बताया कि महिला की स्थिति चिंताजनक है। गंभीर चोटों को देखते हुए उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। Forest विभाग को जानकारी दे दी गई है।




