बलरामपुर
ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर
जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एक शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक यादव को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षक अशोक यादव को निर्वाचन से जुड़े SIR कार्य, विशेष रूप से गणना पत्रों के वितरण एवं संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।
शासन द्वारा चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।




