छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING NEWS जांजगीर के नेताजी चौक में चक्का जाम, सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

नेताजी फर्नीचर के संचालक से मुआवजे की मांग को लेकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। नेताजी फर्नीचर में काम के दौरान सीढ़ी से फिसलने पर हरिचरण प्रधान के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए नायक नर्सिंग होम चांपा में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजन नेताजी चौक पर शव रखकर 50 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की मांग कर रहे हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी जा रही है। मृतक हरिचरण प्रधान जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button