छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING NEWS “जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने भेजा जेल”

जांजगीर–चांपा (छत्तीसगढ़)

रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा

जांजगीर–चांपा से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज़ खबर सामने आ रही है।जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है।विधायक बालेश्वर साहू पर 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी और गबन का गंभीर आरोप है।पुलिस ने आज इस पूरे मामले में दो संदूक चालान जिला न्यायालय में पेश किया था।मामला थाना चांपा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी राम कुमार शर्मा, निवासी परसापाली थाना सारागांव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जांच कराई गई थी।जांच में विधायक बालेश्वर साहू और सह-आरोपी गौतम राठौर द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के पुख्ता साक्ष्य मिले।

इसके बाद थाना चांपा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहतधारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में मामला दर्ज किया गया।विवेचना पूरी होने के बाद आज यानी 9 जनवरी 2026 को अभियोग पत्र माननीय CJM न्यायालय में पेश किया गया।चालान स्वीकार होने के बाद कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया।विधायक बालेश्वर साहू ने उसी कोर्ट में रेगुलर जमानत के लिए आवेदन दिया,लेकिन माननीय न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी।इसके बाद पुलिस ने विधायक को जिला जेल जांजगीर दाखिल कर दिया है,जहां वे 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।इस गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।हम इस खबर पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button