शराब के पैसों को लेकर हैवान बना भाई, बहन से मारपीट और घर में तोड़फोड़

शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा (अकलतरा)
जांजगीर-चांपा जिले से एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है,
जहां शराब की लत ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
थाना अकलतरा अंतर्गत कोटमीसोनार चौकी क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा में
एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर अपनी ही बहन के साथ
गाली-गलौज, बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
घटना 31 अक्टूबर 2025 की है।
दोपहर लगभग 2 बजे आरोपी अजीत कुमार टंडन ने शराब पीने के लिए अपनी बहन से पैसे मांगे।
बहन द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी बेकाबू हो गया
और उसने बहन के साथ हाथापाई करते हुए घर में रखे
टीवी, बिजली बोर्ड और टेबल फैन में जमकर तोड़फोड़ की।
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर
कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया,
जिसके बाद उसे धारा 296, 351(2), 333(1), 119(1) और 324 बीएनएस के तहत
विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में
प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज और आरक्षक विजय कुमार राठौर की भूमिका भी सराहनीय रही।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है
और पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।




