जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा (बम्हीनडीह)


जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लकड़ी काटने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
बम्हीनडीह थाना क्षेत्र के मुसलमान मोहल्ला में एक युवक ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 11 जनवरी 2026 का है, जब दोपहर करीब 3 बजे साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने की बात को लेकर विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ा कि साहिल खान ने हत्या की नीयत से धारदार चाकू से अपने भाई के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सफर खान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बम्हीनडीह पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपी साहिल खान को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना बम्हीनडीह पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी पुलिस विभाग द्वारा सराहना की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button