छत्तीसगढ़बलोद

NH-930 किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बालोद में सुबह से प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन: बालोद, छत्तीसगढ़

बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने आज सुबह से बड़ा बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने प्रशासन ने मुख्यमार्ग के किनारे व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों को नोटिस जारी कर 1 मार्च तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था।


लेकिन आदेश की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह करीब 6 बजे से प्रशासन की टीम अलग-अलग टुकड़ों में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार भी मौके पर पहुंचने लगे हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली है।
बताया जा रहा है कि बालोद जिला मुख्यालय के गंजपारा से लेकर जेल परिसर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।


वहीं इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के विरोध की भी संभावना जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button