कोरबा

नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सेंधमारी—CCTV में कैद चोर, 40 हजार का सामान पार

उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया स्थित नेशनल हाईवे पर संचालित मां शारदा इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल मोबाइल फर्नीचर गिफ्ट आइटम दुकान में बीती 13-14 नवंबर की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान की छत के ऊपर बने मोंटी की दीवार को ईंटें तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और दुकान में रखे कीमती इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल एक्सेसरीज़ सहित करीब 35 से 40 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गया।

दुकान संचालक के मुताबिक, घटनास्थल की हालत देखकर साफ पता चलता है कि आरोपी पहले से तैयार होकर आया था और उसे दुकान की संरचना की पूरी जानकारी थी। चोर ने दुकान के भीतर रखी कई महत्वपूर्ण वस्तुएँ चुनींदा तरीके से उठाई और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आरोपी ने चेहरे को ढँकने की कोशिश की, लेकिन उसकी गतिविधियाँ और चाल-ढाल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने सुबह सबसे पहले उरगा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है और संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस ने अपनी तलाश तेज कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हाईवे किनारे की दुकानों में बढ़ती सेंधमारी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

उरगा पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रहे आरोपी तक जल्द पहुंचने की पूरी कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button