छत्तीसगढ़सक्ती

रात के अंधेरे में सुपर बाजार में सेंध — CCTV बंद कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सक्ती

थाना सक्ती पुलिस ने अशोक सुपर बाजार में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया CCTV डीवीआर, कैमरा और पावर सप्लाई बरामद किया है।

मामला 6 नवंबर की रात का है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनोज कुमार गर्ग, निवासी वार्ड क्रमांक 15 सक्ती और अशोक सुपर बाजार के संचालक हैं। उन्होंने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 नवंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह घर लौट आए थे। सुबह जब उठे तो देखा कि घर में लगे CCTV सिस्टम का डीवीआर और कैमरा गायब हैं। साथ ही कुछ कपड़े भी नहीं थे।

शक होने पर जब घर में लगे दूसरे कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें एक व्यक्ति रात करीब 3:13 बजे घर के अंदर घुसकर DVR बंद करता दिखाई दिया। फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान सक्ती निवासी अमीन खान के रूप में हुई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 411/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर सक्ती के बुधवारी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी अमीन खान पिता सलीम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 बुधवारी बाजार, सक्ती ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि वह 7 नवंबर की रात करीब 1 बजे चोरी की नीयत से अशोक सुपर बाजार संचालक के मकान के पीछे झाड़ियों में छिपा था। रात करीब 3 बजे आहाते में घुसकर लोहे की रॉड से ताला तोड़ दिया और छत के रास्ते कमरे में प्रवेश किया। कमरे के अंदर से एक DVR, CCTV कैमरा और पावर सप्लाई चोरी कर पास की झाड़ियों में छुपा दिया था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी: अमीन खान पिता सलीम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार सक्ती

जब्ती सामग्री: 1 DVR, 1 CCTV कैमरा, 1 पावर सप्लाई

चोरी की घटना: 6-7 नवंबर की रात

कार्यवाही: थाना सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दिशा-निर्देश: एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर एवं एएसपी हरिश यादव

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button