सक्ती

सक्ती में युवती को जिंदा जलाने का मामला, तीन नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज

लोकेशन: सक्ती जिला रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

सक्ती से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। युवती को जिंदा जलाने के प्रकरण में आखिरकार पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है।
दरअसल, 23 वर्षीय दिशा मरावी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मृतिका की मां मीना मरावी का आरोप है कि 24 जनवरी को सक्ती स्थित शिवम होटल में दिशा मरावी को बुलाया गया, जहां उस पर तारपीन तेल डालकर आग लगा दी गई।
मां ने योगेन्द्र कुमार साहू पर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं महेंद्र सिदार और आशीष पटेल पर इस जघन्य वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप है।घटना के बाद जली हुई हालत में युवती को कार से अस्पताल ले जाते हुए CCTV फुटेज भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके अलावा 23 और 24 जनवरी की कथित वायरल चैट से भी आपसी विवाद के संकेत मिले थे।
गंभीर रूप से झुलसी दिशा मरावी को इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
मृतिका की मौत के बाद परिजनों ने सक्ती थाना में नामजद शिकायत दर्ज कर हत्या का मामला कायम करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बिलासपुर से मार्ग डायरी मिलने के बाद अब पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन मुख्य आरोपियों सहित दो सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button