जांजगीर-चांपा

शासकीय नवीन महाविद्यालय चंद्रपुर में प्रभारी प्राचार्य से झूमा-झपटी का मामला, CCTV फुटेज आया सामने

रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय
लोकेशन:- सक्ती जिला
दिनांक:- 17/01/2026

सक्ती जिले के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय चंद्रपुर के गोपालपुर परिसर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रभारी प्राचार्य के साथ झूमा-झपटी और गाली-गलौच का आरोप लगाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

प्रभारी प्राचार्य चरण दास बर्मन ने अपने अधीनस्थ प्रोफेसरों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। प्राचार्य द्वारा इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

वहीं इस घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्राचार्य के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक धरना देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button