सूरजपुर

प्रेमनगर – विकास खंड प्रेमनगर के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत टाकर में मनाई गई

संवाददाता सुरेन्द्र साहू

प्रेमनगर विकास खंड प्रेमनगर के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत टाकर में मनाई गई हिन्दू समागम कार्यक्रम विदित हो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पुर्ण होने पर राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर संघ शताब्दी वर्ष पर विभिन्न प्रकार के उत्सव हो रहे हैं इसी तारतम्य में हिन्दू समागम का सम्मेलन प्रेमनगर के वनांचल क्षेत्र जनजाति वनवासी बंधुओं के बिच हिन्दू समिति के ग्राम पंचायत टाकर के द्वारा हिन्दू समागम का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम भारत माता के छाया चित्र में धुप अगरबत्ती प्रज्वलित कर तथा ग्राम के बैगा पुजारी द्वारा गुड़ी, देवालय में श्री फल तथा पुजा अर्चना कर मुख्य अतिथि श्री मनोज जायसवाल, अरुण कुमार सरपंच श्री सुरज सिंह, विजय साहु, बबलु साहु के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गाँव के बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम श्लोक, कवीता आदि का पाठ किया किया गया। मातृ शक्ति जनप्रतिनिधि पंच श्रीमति लिलावती उपसरपंच प्रतिनिधि देवराम द्वारा हिन्दू समाज के जागरण के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरीया विभाग सह संपर्क प्रमुख श्री मनोज जायसवाल के द्वारा हिन्दू समाज के जनजातिय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति समाज ही हिन्दू समाज की मुख्य धरोहर है। जहां हमारी संस्कृति और संस्कारों का आज पर्यन्त पालन होता है

और संघ भी इसी दृढता के साथ राष्ट्र के समूल के निर्माण में पंच परिवर्तन के कृनयावन से देश के नवनिर्माण में समाज के परिवर्तन से देश के परिवर्तन कि संकल्पना पंच परिवर्तन समाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण नागरिक, नागरिक कर्तव्य बोध, स्व का भाव तथा कुटुम्ब प्रबोधन को क्षेत्रीय भाषा में लोगों के बिच में अपनी विचारों से उपस्थित जनमानस को सरलतम शब्दों में समझाते हुये । हिन्दू रिति, रिवाजों पंरमपराओ को जिवंत रखते हुए। समरसता के भाव से सशक्त समाज के उत्थान के लिए लोगों को जगने जगाने के लिए लोगों को आह्वान के लिए प्रेरित किये। सामाजिक समरसता को उदाहरण के तौर पर प्रभु श्री राम द्वारा माता शबरी के जुठे बैर खाकर छत्तीसगढ़ में समाजिक स्नेह और प्रेम के प्रंसग को लोगों के मध्य सुनाये
कार्यक्रम कि समाप्ति। मंत्रोच्चार तथा शान्ति पाठ के साथ महाप्रसाद खिचड़ी सर्व समाज को वितरित कर समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज जायसवाल (सह संपर्क प्रमुख कोरीया विभाग) श्री अरुण कुमार (विभाग समरसता संयोजक गतिविधि प्रमुख) श्री विजय साहु खंड कार्यवाह श्री बबलु साहु मंडल कार्यवाह सहित ग्राम पंचायत टाकर के सरपंच श्री सुरज सिंह, मोहर लाल, प्रताप सिंह, दिलिप कुमार, कमलेश, अहिबरन, मथुरा प्रसाद, रामधनी यादव, संजय, महेश राम, बाबुलाल, सुरेश बंजारा, जय यादव सहित ग्राम के गणमान्य वरिष्ठ बैगा पुजारी माताएं, बहनों के उपस्थिति में मध्य भव्य हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button