“एकता में उत्सव” : बसना में छत्तीसगढ़ और ओडिशा मारवाड़ी युवा मंच का ऐतिहासिक दीपावली मिलन, 1000 से अधिक सदस्यों ने रचा सौहार्द और संस्कृति का संगम

लोकेशन: जांजगीर-चांपा / बसना, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बसना में “एकता में उत्सव” की थीम पर एक अनोखा आयोजन हुआ, जहाँ छत्तीसगढ़ और ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंचों ने मिलकर एकता, संस्कृति और समाजसेवा की मिसाल पेश की।
9 नवंबर को बसना शाखा की मेजबानी में सिरपुर स्थित आलोहा रिसॉर्ट में आयोजित इस भव्य दीपावली मिलन और पिकनिक समारोह में दोनों प्रांतों के 50 से अधिक शहरों से 1000 से अधिक सदस्य सपरिवार शामिल हुए।
कार्यक्रम में बसना विधायक एवं समाजसेवी डॉ. सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा — “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और संस्कृतियों को मिलाते हैं। बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ हमें यही सिखाता है कि एकता ही समाज की सच्ची शक्ति है।”


इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जांजगीर-चांपा के युवा उद्योगपति अमर सुल्तानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा की परंपरा को निरंतर निभा रहा है। उन्होंने कहा — “यह दीपावली मिलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि एकता, संस्कार और समरसता का पर्व है।”
उन्होंने मंच की नई शाखा बरमकेला जागृति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समाज निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी ने मंडल 3 में नई शाखा ‘रायगढ़ संस्कृति’ के गठन की घोषणा की।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दोनों राज्यों के प्रांतीय, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के अनेक गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए, जिनमें
अजय शर्मा (ओडिशा प्रांत अध्यक्ष), मनीष अग्रवाल (राष्ट्रीय संयोजक), रीना केडिया (प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष), राज अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, सलभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पायल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, रोहित काबरा, नरेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, चेतन टेबरीवाल सहित जांजगीर, रायगढ़, नैला, बरमकेला और अकलतरा से अनेक मंच सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बसना शाखा अध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल एवं संयोजक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मंच टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजन के रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
छत्तीसगढ़ी कलाकार प्रकाश अवस्थी और जेपी शर्मा ग्रुप के लाइव बैंड ने संगीत और मनोरंजन से उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) राजकुमार अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया ने किया।




