CGPSC 2026 Prelims Admit Card Out: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड और देखें अपना परीक्षा केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र (Exam Centre) की जानकारी देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
📍 ऑफिशियल लिंक:
https://online.ecgpsconline.in
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:
दिए गए आधिकारिक लिंक पर जाएं
“Admit Card / Hall Ticket” सेक्शन पर क्लिक करें
अपना Email ID और Password डाले
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
परीक्षा से पहले ध्यान रखें:
एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की पुष्टि अवश्य करें।
एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) साथ ले जाना अनिवार्य है।
आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी आवश्यक निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।




