रायपुर

CGPSC Result 2024: देवेश कुमार साहू 773 अंकों के साथ बने टॉपर, टॉप-10 में लड़कों का दबदबा, दो बेटियों ने भी पाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गुरुवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया। जारी परिणाम के अनुसार इस बार टॉप-10 सूची में लड़कों का दबदबा रहा है, हालांकि दो प्रतिभावान छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल 773 अंक प्राप्त कर देवेश कुमार साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस सूची में शताक्षी पाण्डेय और सृष्टि गुप्ता दो ऐसी महिला अभ्यर्थी हैं जिन्होंने मुकाबले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

246 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत 17 विभिन्न सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था।
26 से 29 जून तक आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 3737 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर से 20 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। सभी चरणों के मूल्यांकन के बाद आयोग ने गुरुवार देर रात अंतिम परिणाम जारी कर दिया।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य प्रशासन की महत्वपूर्ण सेवाओं में की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

डिप्टी कलेक्टर
उप पुलिस अधीक्षक (DSP)
जिला आबकारी अधिकारी
छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी,सहायक संचालक (वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास),मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत,बाल विकास परियोजना अधिकारी,नायब तहसीलदार,राज्य कर निरीक्षक,आबकारी उप निरीक्षक,उप पंजीयक,सहकारी निरीक्षक / सहकारिता विस्तार अधिकारी,सहायक जेल अधीक्षक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button