जांजगीर-चांपा

मुलमुला पुलिस की सूझबूझ से टला चक्का जाम, सड़क मरम्मत कार्य शुरू

लोकेशन :- जांजगीर-चांपा

दिनांक :- 08.02.2026

जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरसमेटा में प्रस्तावित चक्का जाम को पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से स्थगित करा दिया गया। ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सड़क मरम्मत कार्य भी तत्काल शुरू कर दिया गया।

मामला 07 फरवरी 2026 का है, जब ग्राम आरसमेटा के ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करने का आवेदन दिया था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अकलतरा, पीएमजेएसवाई के अधिकारी, न्यूको प्लांट और साईं लीलाधर प्लांट के अधिकारियों की मौजूदगी में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम अमोरा, आरसमेटा, सोनसरी और परसदा के सरपंचों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। चर्चा के दौरान दोनों प्लांट प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलते ही सड़क मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित चक्का जाम समाप्त करने पर सहमति जताई।

इस पूरी प्रक्रिया में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल की सूझबूझ, सक्रियता और समन्वयपूर्ण भूमिका अहम रही। उनकी तत्पर पहल से स्थिति को शांतिपूर्वक संभाल लिया गया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने से पहले ही समाधान निकाल लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button