जांजगीर-चांपा

अवैध नशीली कैप्सूल तस्करी का भंडाफोड़, चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
सायबर टीम और थाना चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेचने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में कोरबा की ओर से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल मौजूद है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर दोनों युवकों को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप, प्रत्येक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल, इस तरह कुल 3752 नशीली कैप्सूल बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 34 हजार 813 रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
राम किशोर कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोसमंदा थाना चांपा
और
प्रदीप पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बुदेली, चौकी रजगामार, जिला कोरबा
के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 58/26, धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक माखन साहू, रोहित कहरा और भुनेश्वर राठौर की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button