छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास पर ठोस योजना नहीं – अकलतरा पार्षद राज सिंह का बयान

अकलतरा। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 को लेकर अकलतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 के युवा पार्षद राज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट में युवाओं, रोजगार सृजन, स्टार्टअप नीति और कौशल विकास को लेकर कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नजर नहीं आता, जिससे युवा वर्ग में निराशा का माहौल है।
राज सिंह के अनुसार, बढ़ती बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन नई सरकारी भर्तियों, निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने संबंधी ठोस घोषणाएं बजट में नहीं की गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और कौशल विकास योजनाओं के विस्तार पर भी ठोस पहल का अभाव दिखाई देता है।


पार्षद राज सिंह ने यह भी कहा कि युवा उद्यमियों को आसान ऋण, टैक्स राहत और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की अपेक्षा थी, जो इस बजट में पूरी नहीं हुई। साथ ही बढ़ती महंगाई के बीच छात्रों और नौकरीपेशा युवाओं के लिए किसी विशेष राहत योजना की घोषणा नहीं की गई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में युवाओं की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार और स्वरोजगार को लेकर ठोस कदम उठाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button