छत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुरली नायर को “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड”

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन: शिवरीनारायण / बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और फिल्म जगत को समर्पित प्रतिष्ठित समारोह “बिलासा छालीवुड छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड्स 2026” में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर को “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

बिलासपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।14 मार्च को बिलासपुर के चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट के सामने क्रिकेट मैदान में “बिलासा छालीवुड छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड्स 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज की आवाज को मजबूती से सामने लाने के लिए प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर को “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान प्राप्त कर मुरली नायर ने शिवरीनारायण क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर सिने एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में किया गया, जिसके मुख्य आयोजक छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के निर्माता एवं निर्देशक सुनील सागर रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कई कलाकार, निर्देशक, निर्माता, पत्रकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छालीवुड कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।सम्मान प्राप्त करने के बाद मुरली नायर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि शिवरीनारायण की जनता, प्रेस क्लब के साथियों और पूरे क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनभावनाओं को सामने लाना है, और वे आगे भी निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।इस उपलब्धि पर शिवरीनारायण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नगर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल सहित कई पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने मुरली नायर को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button