रायपुर

छत्तीसगढ़ को देश का “बेस्ट स्टेट” अवॉर्ड, कृषि नीतियों में मिली बड़ी पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को कृषि नीतियों और किसानों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश का “सर्वश्रेष्ठ राज्य” पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान राज्य द्वारा किसानों के लिए लागू की गई नवाचारपूर्ण योजनाओं, समर्थन मूल्य व्यवस्था और कृषि विकास से जुड़े प्रयासों के लिए दिया गया है।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे किसानों की मेहनत और सरकारी अमले की टीमवर्क का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने हमेशा किसान केंद्रित नीतियों को प्राथमिकता दी है और आने वाले समय में भी कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
पुरस्कार मिलने के बाद कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों में उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी और इससे प्रदेश के किसानों का मनोबल बढ़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button