जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दिवंगत शिक्षक नारायण चंद्रा के परिवार को दी संवेदना राशि

रिपोर्टर: लाल उपाध्याय
लोकेशन: चांपा, जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय नारायण चंद्रा की पत्नी श्रीमती सुनीता चंद्रा को संवेदना राशि प्रदान की गई। दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर चांपा स्थित निवास पहुंचकर बम्हनीडीह ब्लॉक की ओर से 66 हजार 650 रुपये तथा बलौदा ब्लॉक की ओर से 12 हजार 605 रुपये की राशि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। टीचर्स एसोसिएशन बम्हनीडीह ब्लॉक द्वारा दिवंगत शिक्षक साथियों के आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए संवेदना योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत शिक्षक साथियों द्वारा सहयोग राशि दी जाती है। स्वर्गीय नारायण चंद्रा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तालदेवरी में पदस्थ रहे और स्थानांतरण पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी में कार्यरत थे। वे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सक्रिय, निष्ठावान एवं संघर्षशील पदाधिकारी रहे, जिनका जीवन शिक्षक हितों के लिए समर्पित रहा। उनका आकस्मिक निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने संवेदना राशि अर्पित कर यह संदेश दिया कि “जिंदगी के साथ भी… जिंदगी के बाद भी…” छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अपने साथियों और उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा रहता है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button