छत्तीसगढ़सरगुजा

मैनपाट महोत्सव से छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला गायब, फैंस का वीडियो वायरल

रिपोर्टर :
श्याम चौहान
लोकेशन :
मैनपाट, सरगुजा (छत्तीसगढ़)

मैनपाट से इस वक्त एक वायरल वीडियो ने प्रशासन का ध्यान खींचा है।
दरअसल, 13, 14 और 15 फरवरी को आयोजित होने जा रहे मैनपाट महोत्सव कार्निवल 2026 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक युवक जिला प्रशासन से अपील करता नजर आ रहा है कि मैनपाट महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला को भी मंच दिया जाए। युवक का कहना है कि जब महोत्सव में बाहर के गायक और डांसरों की एंट्री हो रही है, तो फिर छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके लोकप्रिय कलाकार संजय सुरीला का नाम कलाकारों की सूची में क्यों नहीं है।


वीडियो में युवक संजय सुरीला को कलाकारों की सूची में जोड़ने की मांग कर रहा है और प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहा है। बताया जा रहा है कि संजय सुरीला के कई प्रशंसक इस वीडियो के माध्यम से अपनी नाराजगी और मांग को सामने ला रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या रुख अपनाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button