रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी का किया शुभारम्भ, विपक्ष को बताया मुद्दाविहीन

लोकेशन : रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी का किया शुभारम्भ
विपक्ष को बताया मुद्दाविहीन
बिरसा मुंडा की जयंती किया नमन

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धान खरीदी का शुभारंभ व आदिवासी गौरव दिवस में शामिल होने बस्तर रवाना हुये। बस्तर रवाना होने से पहले CM साय ने सिविल लाइन स्थित हेलीपेड में पत्रकारों से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने कहा- विपक्ष मुद्दाविहीन है और लगातार हार से बौखलाई हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार चुनाव का कमान संभाले हुये थे. जहां मुँह की खानी पड़ी है. बिहार की जनता ने विकास और सुशासन पर विश्वास किया है. पूरे प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का शुभारंभ हो रहा है.

मुख्यम्नत्री साय ने बिरसा मुंडा की आज 15 नवम्बर है. आज के दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जाता है. भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करता हूँ.

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट करते हुये लिखा है-आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर फिर शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की । यह धान खरीदी किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है।

छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। मैंने सभी ज़िलों में आधारभूत व्यवस्थाएँ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके।

तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर और पारदर्शी सिस्टम…हर स्तर पर तकनीक, पारदर्शिता और किसान-हित ही हमारी प्राथमिकता है।हर कदम पर एक ही संकल्प है: किसान को सुविधा, सम्मान से खरीदी और समय पर भुगतान। छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button