नारायणपुर

नारायणपुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात — 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन, किसान–महतारी योजना की महिलाओं को मिला सम्मान

जशपुर

जशपुर जिले के नारायणपुर में आज किसान–महतारी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम ने सर्वेश्वरी समूह ओघेरेश्व आश्रम में मां काली और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने मंच से महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं और किसानों को चेक वितरण कर सम्मानित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि— “कुनकुरी की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।

इसके साथ ही उन्होंने नारायणपुर के विकास के लिए 80 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों में—

खेल मैदान और स्टेडियम

स्ट्रीट लाइट स्थापना

शिव मंदिर निर्माण

मंगल भवन

अन्य सड़क–समुदायिक सुविधाएं

छठ घाट निर्माण

जैसी प्रमुख घोषणाएँ शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आज देश के गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। वहीं कल से शुरू होने वाले डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर भी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button