छत्तीसगढ़

गांधीनगर में छत्तीसगढ़ और गुजरात के मुख्यमंत्री की मुलाकात — विकास, सुशासन और संस्कृति पर हुआ विचार-विमर्श

गांधीनगर (गुजरात)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के विकास मॉडल, सुशासन और आपसी सहयोग के नए आयामों पर चर्चा की।

विकसित भारत के लक्ष्य पर साझा दृष्टिकोण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी राज्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में हो रहे नवाचार, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं से भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि राज्य सरकारों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान ही सुशासन का आधार है, जिससे विकास की गति तेज होती है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को ‘बस्तर आर्ट’ और “बस्तर दशहरा” पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और जनआस्था से जुड़ी कलाओं की सराहना की।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर चल रहे विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दीं।

भविष्य में बढ़ेगा राज्यों के बीच सहयोग
दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि गुजरात और छत्तीसगढ़ आने वाले समय में औद्योगिक, सांस्कृतिक और तकनीकी क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करेंगे।
यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच विकास और सुशासन की नई साझेदारी की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button