ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस से पहले बच्चों ने पेश किया देशभक्ति कार्यक्रम

रिपोर्टर: मयंक
स्थान: जांजगीर, छत्तीसगढ़
आज जांजगीर के BTI चौक में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस से पूर्व एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोकुल रावटे, जिला पंचायत सीईओ, श्री ज्ञानेंद्र ठाकुर, एडीएम, भाजपा नेता श्री इंजीनियर रवि पांडेय और महंत कुमार शर्मा उपस्थित थे।
इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल और प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।


कार्यक्रम में बच्चों ने “संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत गाकर देशभक्ति की भावना को उजागर किया।

मुख्य अतिथि श्री गोकुल रावटे ने बच्चों और इस सफल कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबन्धन की प्रशंसा की। इंजीनियर रवि पांडेय ने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन को इस कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और देशभक्ति संदेश को मजबूती से साझा किया।




