शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी में बाल दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी, संकुल केन्द्र कुटरा, विकास खंड नवागढ़ में बालदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को “बाल दिवस” के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है।
आज चाचा नेहरू को याद करते हुए बच्चों को चाॅकलेट देकर उनका मुंह मीठा कराया गया, साथ ही पूर्व आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं सर्वाधिक उपस्थित होने वाले बच्चों को पेन वितरण किया गया। भूतपूर्व विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बच्चों को शाला के प्रभारी प्रधान पाठक श्री उमेश कुमार राठौर द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही इस अवसर पर राठौर सर द्वारा चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि- चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को समर्पित किया है। उक्त कार्यक्रम में ज्ञानदीप पुरुस्कृत शिक्षक ज्ञानेश्वरी भैना एवं श्री रीतेश गोयल उपस्थित रहें।




