कोरबा

के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान में भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बिखेरा जलवा

सरोज रात्रे की रिपोर्ट / कोरबा

कोरबा जिले के तुमान स्थित के.पी. पब्लिक स्कूल में आज वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ,जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष अशोका विश्राम कंवर शामिल हुए। उनके साथ जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार अभिनय को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने बुरी आदतों से दूर रहने, शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिया।

इस मौके पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुल मिलाकर के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान का यह वार्षिकोत्सव शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए यादगार रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button