जांजगीर-चांपा

डी.पी.एस. चाँपा में अभिभावक दिवस सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चाँपा (छत्तीसगढ़)


जांजगीर-चाँपा स्थित Delhi Public School Janjgir-Champa के प्रांगण में अभिभावक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कक्षा पहली के छात्र अभीयुक्त देवांगन ने आत्मविश्वास से भरा स्वागत भाषण दिया।
बालवाटिका से कक्षा पहली तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों के लिए आयोजित रोचक खेलों ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह भरा। वहीं “मिस एंड मास्टर डी.पी.एस.” रैंप वॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कल्पना सिंह ने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि हर बच्चा एक अनमोल कलाकृति है, जिसे प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से निखारा जाता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संरक्षिका श्रीमती मीना देवी देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती ज्योति देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सफल संचालन शिक्षिकाएँ अपूर्वा देवांगन और प्रियांशी राठौर ने किया, जबकि कक्षा पहली के छात्र क्रिश केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button